नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा सामूहिक ज्ञापन
- Posted on 13 अप्रैल 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 114 Views
जोधपुर। आरएनआरएम (राजस्थान नर्सिंग रजिस्ट्रेशन) प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी से नाराज व्यास कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग बैच-10 के विद्यार्थियों ने सोमवार को कॉलेज प्राचार्य को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने अपनी समस्या को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि उन्होंने प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर दी थीं, इसके बावजूद लंबे समय से उनके प्रमाण पत्र लंबित हैं। इस देरी के कारण उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने और विभिन्न सरकारी व निजी नौकरियों के लिए आवेदन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि यह समस्या किसी एक छात्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बैच के सभी छात्र इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज स्तर पर प्रबंधन और प्रक्रिया में हो रही ढिलाई के कारण यह स्थिति बनी हुई है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों ने यह भी बताया कि वे पहले भी कई बार कॉलेज प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही प्रमाण पत्र वितरण को लेकर कोई निश्चित तिथि घोषित की गई है। इससे विद्यार्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्राचार्य से मांग की है कि प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी के कारणों को सार्वजनिक किया जाए, वितरण की स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी जाए।
Write a Response