महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ के एसआई सिद्धार्थ और ए.के. यादव ने फाउंडेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 101 भोजन थालियां वितरित की गईं। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा और सचिव आनंद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और छात्राओं को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम शुल्क पर भोजन की थाली उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 10.20.45 PM-KGfGJovI56.jpeg

जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ के एसआई सिद्धार्थ और ए.के. यादव ने फाउंडेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 101 भोजन थालियां वितरित की गईं।

फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा और सचिव आनंद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और छात्राओं को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम शुल्क पर भोजन की थाली उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में शिक्षा या अन्य कार्यों के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कई बार भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। संस्था की यह पहल उन्हें राहत प्रदान करेगी।

कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा ने बताया कि आने वाले समय में फाउंडेशन की ओर से तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भोजन वैन लगाने का निर्णय लिया गया है। इनमें एम्स अस्पताल के सामने, मथुरादास माथुर अस्पताल तथा गांधी अस्पताल के आसपास भोजन सेवा शुरू करने की योजना है। इन स्थानों पर मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों और अन्य लोगों को न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगी। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है, ताकि उन्हें पढ़ाई में आवश्यक संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्य मनोज उपाध्याय भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था की सामाजिक पहल की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा कार्यों को लगातार विस्तार देना और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। संस्था द्वारा भोजन और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में कार्य कर समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response