मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:56 AM

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित

जोधपुर, 9 अक्टूबर 2026। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता और उसके व्यावहारिक महत्व पर विशिष्ट अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज में आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट से पधारे विशिष्ट अतिथि  संजय कपूर ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान  कपूर ने प्राकृतिक चिकित्सा के मूल सिद्धांतों, स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में प्राकृतिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 4.21.52 PM (1) (1)-7JO9hiAyaV.jpg

जोधपुर, 9 अक्टूबर 2026। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता और उसके व्यावहारिक महत्व पर विशिष्ट अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज में आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट से पधारे विशिष्ट अतिथि  संजय कपूर ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।

व्याख्यान के दौरान  कपूर ने प्राकृतिक चिकित्सा के मूल सिद्धांतों, स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में प्राकृतिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की उपयोगिता से अवगत कराते हुए दैनिक जीवन में इनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों और उपयोगिता से परिचित कराना तथा उनके शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करना रहा। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण विकसित करने और प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. गोविंद प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने विशिष्ट अतिथि संजय कपूर का स्वागत किया तथा प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा सहित स्नातकोत्तर शल्य तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश गुप्ता, संकाय सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. संजीव भार्गव, डॉ. आरती सुवालका, डॉ. कविता फोगावत, डॉ. मार्कण्डेय बाहरठ एवं डॉ. दीक्षा जैन उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी व्याख्यान में भाग लिया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग के महत्व को समझने तथा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response