राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026, द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जोधपुर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के अध्यक्ष पुरण कुमार शर्मा ने की। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई, जिसमें जोधपुर जिला के अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित सभी पीठासीन न्यायिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने किया। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 11.42.54 PM-hBrzG74Zor.jpeg

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026, द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जोधपुर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के अध्यक्ष पुरण कुमार शर्मा ने की। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई, जिसमें जोधपुर जिला के अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित सभी पीठासीन न्यायिक अधिकारी शामिल हुए।

बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने किया। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश पुरण कुमार शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा सकता है। इसके लिए न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों के बीच प्रभावी काउंसलिंग करवाने और आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण के प्रयास किए जाएं।

बैठक में विशेष रूप से लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोर दिया गया। न्यायाधीश शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों को 5 वर्ष, 10 वर्ष तथा उससे अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनकी सुनवाई एवं निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामलों के निस्तारण के दौरान निर्णयों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए न्यायालय स्तर पर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही।

बैठक में जोधपुर जिला के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response