नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Posted on 25 सितम्बर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 42 Views
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अनुसंधान इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नाहरगढ़ थाना, जयपुर उत्तर आयुक्तालय के उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह ट्रेप कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रघुवीर शरण की टीम ने कार्रवाई की। परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते ही टीम ने उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को मौके पर पकड़ लिया।
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अनुसंधान इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नाहरगढ़ थाना, जयपुर उत्तर आयुक्तालय के उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह ट्रेप कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसीबी के अनुसार, विशेष अनुसंधान इकाई को शिकायत मिली थी कि नाहरगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2025 में परिवादी की गिरफ्तारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और पर्स वापस लौटाने के बदले अनुसंधान अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उप निरीक्षक इससे पहले भी 5 हजार रुपए ले चुका था और सामान वापस करने के लिए अतिरिक्त राशि की मांग कर रहा था।
शिकायत के सत्यापन के दौरान उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा द्वारा कथित रूप से 25 हजार रुपए की मांग की गई। बाद में 10 हजार रुपए में सामान वापस लौटाने के लिए सहमति बनी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रेप की योजना तैयार की।
उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रघुवीर शरण की टीम ने कार्रवाई की। परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते ही टीम ने उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को मौके पर पकड़ लिया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव तथा महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।
एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे करने की अपील की है। एसीबी ने यह भी बताया कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने की स्थिति में वह सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है।
Write a Response