शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 07:10 PM

बांसवाड़ा में ग्लोबल बीएड कॉलेज रिश्वत प्रकरण में तीन गिरफ्तार

जयपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ग्लोबल बीएड कॉलेज, बड़ोदिया में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने कॉलेज के रसायन विज्ञान के अध्यापक भूपेन्द्र जैन को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं, रिश्वत मांग के सत्यापन में मुख्य भूमिका सामने आने पर कॉलेज के निदेशक सिद्धांत जैन और राजनीति विज्ञान की व्याख्याता सुनीता जैन को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भूपेन्द्र जैन को सहपरिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों से लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 6.06.22 PM-6SXUrR5udy.jpeg

जयपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ग्लोबल बीएड कॉलेज, बड़ोदिया में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने कॉलेज के रसायन विज्ञान के अध्यापक भूपेन्द्र जैन को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं, रिश्वत मांग के सत्यापन में मुख्य भूमिका सामने आने पर कॉलेज के निदेशक सिद्धांत जैन और राजनीति विज्ञान की व्याख्याता सुनीता जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अनुसार, बांसवाड़ा इकाई को शिकायत मिली थी कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों से कम उपस्थिति के बावजूद पूरे वर्ष सहयोग करने और इंटर्नशिप के रिलीविंग लेटर जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत में कॉलेज के निदेशक, व्याख्याता और अध्यापक पर विद्यार्थियों से अवैध राशि मांगने के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और राशि लेने पर सहमति जताने की बात सामने आई।

इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भूपेन्द्र जैन को सहपरिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों से लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं, रिश्वत मांग के सत्यापन में भूमिका पाए जाने पर निदेशक सिद्धांत जैन और व्याख्याता सुनीता जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर संपर्क करने की अपील की है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response