नागौरी गेट में पता पूछने के बहाने चैन स्नैचिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
- Posted on September 10, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 21 Views
जोधपुर। नागौरी गेट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने सोने की चैन तोड़कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी डिटेन किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और लूटी गई सोने की चैन बरामद करने के प्रयास जारी हैं। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल उर्फ फसीना उर्फ बुडा (46) और वसीम उर्फ इमरान (33) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं।
जोधपुर। नागौरी गेट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने सोने की चैन तोड़कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी डिटेन किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और लूटी गई सोने की चैन बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को राम मोहल्ला निवासी सुधीर टाक ने नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि शाम करीब 5.50 बजे उनकी माताजी घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। दोनों ने पता पूछने के बहाने महिला के पास बाइक रोकी और उनके गले में पहनी करीब 35 से 40 ग्राम वजनी सोने की चैन तोड़ ली। इसके बाद दोनों आरोपी ज्योतिबा फुले रोड की तरफ फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के साथ ही जोधपुर शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा बीटीएस डेटा का विश्लेषण करते हुए मानवीय सूचना और तकनीकी डेटाबेस की मदद ली गई। जांच के दौरान संदिग्धों के हुलिए और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल उर्फ फसीना उर्फ बुडा (46) और वसीम उर्फ इमरान (33) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल डिटेन की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर लूटी गई चैन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।
Write a Response