एमवी एक्ट विशेष अभियान

जोधपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 4 जून से 18 जून 2026 तक व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 1446 चालान एवं कानूनी कार्यवाहियां की हैं। यह अभियान पुलिस आयुक्त शरत कविराज तथा पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशन एवं सुपरविजन में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा वाहनों में किए जा रहे अवैध परिवर्तनों पर अंकुश लगाना रहा।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 4.20.51 PM-ecC1S3oAZm.jpg

जोधपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 4 जून से 18 जून 2026 तक व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 1446 चालान एवं कानूनी कार्यवाहियां की हैं। यह अभियान पुलिस आयुक्त शरत कविराज तथा पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशन एवं सुपरविजन में संचालित किया गया।

अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा वाहनों में किए जा रहे अवैध परिवर्तनों पर अंकुश लगाना रहा। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न श्रेणियों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा वाहन की संरचना (बॉडी एवं चेसिस) में अवैध परिवर्तन करने वाले 284 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा अनाधिकृत लाल एवं नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट तथा हूटर का उपयोग करने वाले 80 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 38 वाहन चालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाने के मामलों में सबसे अधिक 507 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए।

पुलिस ने वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह, पदनाम एवं अन्य प्रकार के लेखन प्रदर्शित करने वाले 181 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इसके साथ ही नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाने तथा पंजीयन संबंधी अनियमितताओं वाले 356 वाहनों के खिलाफ भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों की पालना करने, वाहनों में अवैध संशोधन नहीं कराने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालित करने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response