नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा, वार्डों के विकास के वादे

जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में Sunrise News 24x7 की टीम ने विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों, वार्ड की प्रमुख समस्याओं और उनकी प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान अधिकांश प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए वार्ड के विकास को लेकर कई वादे किए।प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित कराने और सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त बनाने की बात कही।


जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में Sunrise News 24x7 की टीम ने विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों, वार्ड की प्रमुख समस्याओं और उनकी प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान अधिकांश प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए वार्ड के विकास को लेकर कई वादे किए।

प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित कराने और सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त बनाने की बात कही। प्रत्याशियों ने कहा कि वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

बातचीत के दौरान सड़क और पेयजल की समस्या भी प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आई। प्रत्याशियों ने खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के साथ जरूरत वाले क्षेत्रों में नई सड़कें बनवाने का वादा किया। इसके अलावा कई वार्डों में पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और पाइपलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात भी प्रत्याशियों ने कही।

रोड लाइट और नालियों की समस्या को लेकर भी प्रत्याशियों ने अपनी योजनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि वार्ड की गलियों और प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी रोड लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा तथा जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाई जाएंगी। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नालियों की सफाई और आवश्यक स्थानों पर नाली निर्माण कराने का भरोसा भी दिया गया।

सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रत्याशियों ने कहा कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर क्षतिग्रस्त और जाम सीवरेज लाइनों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उनका कहना था कि वार्ड में विकास कार्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनता के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि मतदाता इस बार विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों के वादों और दावों से वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response