श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, जिला जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, जिला जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत मां हिंगलाज माता मंदिर, चौपासनी प्रांगण में एक गरिमामय एवं अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया

WhatsApp Image 2025-12-29 at 11.00.21 PM-jxUA6nIF4v.jpeg

जोधपुर | समाचार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, जिला जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत मां हिंगलाज माता मंदिर, चौपासनी प्रांगण में एक गरिमामय एवं अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष  शक्ति सिंह औस्तरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में करणी सैनिकों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती और सक्रियता को दर्शाया।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से  नेपाल सिंह डांवरा को जोधपुर शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का उपस्थित पदाधिकारियों एवं करणी सैनिकों द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और भावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष  शक्ति सिंह औस्तरा ने कहा कि करणी सेना सदैव राजपूत समाज के गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष से संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए युवाओं को जोड़ने और समाज को संगठित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संभाग उपाध्यक्ष  सरवन सिंह ईंदा, मारवाड़ राजपूत सभा के केंद्र कार्यकारिणी सदस्य  हितपाल सिंह बुचेटी,  कोमल सिंह मलार,  रामेंद्र सिंह गागुड़ा,  श्रवण सिंह लखा,  जितेंद्र सिंह सांखला,  दुष्यंत सिंह,  जसवंत सिंह,  अर्जुन सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्रभारी करणी सेना शिव सिंह बडला एवं बड़ी संख्या में करणी सैनिक भी उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता वैभव प्रताप सिंह राघव ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना तथा राजपूत समाज के गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रभावी रूप से रक्षा करना है। उन्होंने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response