नगर निगम चुनाव के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

  • Posted on 10 सितम्बर 2026
  • खास
  • By Rajendra Harsh
  • 17 Views

जोधपुर। नगर निगम, जोधपुर के आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर (नगर पालिका) आलोक रंजन ने 10 अधिकारियों को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित शक्तियों का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त शासन सचिव, विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्यपालक दंडनायक को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है


जोधपुर। नगर निगम, जोधपुर के आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर (नगर पालिका) आलोक रंजन ने 10 अधिकारियों को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त शासन सचिव, विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्यपालक दंडनायक को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसी क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत नगर निगम क्षेत्र में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

आदेश के तहत वार्ड संख्या 1 से 10 तक की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट लूणी हसमुख को दी गई है। वार्ड 11 से 20 के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट शेरगढ़ विक्रांत शर्मा, जबकि वार्ड 21 से 30 के लिए सचिव (प्रशासन), जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अखिलेश कुमार पीपल को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसी तरह वार्ड 31 से 40 के लिए भू-प्रबंध अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, वार्ड 41 से 50 के लिए निदेशक ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट अजय, वार्ड 51 से 60 के लिए उपनिदेशक महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग सिद्धार्थ सांदु और वार्ड 61 से 70 के लिए प्रोटोकॉल ऑफिसर जीएडी पंकज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

वार्ड 71 से 80 के लिए विशेषाधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय मोहन लाल, वार्ड 81 से 90 के लिए तहसीलदार लूणी इमरान खान तथा वार्ड 91 से 100 के लिए सहायक कलक्टर (प्रशिक्षु) उमेश कुमार को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response