लैंडस्लाइड के बाद मुंबई-पुणे ट्रेन सेवा ठप,
- Posted on 6 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 69 Views
मुंबई। लगातार बारिश के बीच हुए लैंडस्लाइड ने मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल और सड़क यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सेंट्रल रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए भोर घाट सेक्शन में ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक पर मलबा आने और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार भूस्खलन का खतरा बने रहने के कारण यह फैसला लिया गया है। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। रेलवे की इंजीनियरिंग और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक से मलबा हटाने और स्थिति का आकलन करने में जुटी हैं।
Write a Response