बोलेरो कैंपर ने पैदल रामदेवरा जा रहे तीन जातरुओं को कुचला

शेरगढ़। भूंगरा मेगा हाईवे पर मध्यरात्रि के समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल रामदेवरा जा रहे तीन जातरुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल बोलेरो कैंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान नाथासर निवासी महेश पुत्र चंद्राराम, अंबाराम पुत्र कुंभाराम और भानाराम पुत्र अनोपाराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना अधिकारी खेताराम सियोल और एएसआई रूगाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई तथा बोलेरो कैंपर को जब्त कर लिया।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 12.04.06 PM (1)-RcMOT1zEcc.jpg

शेरगढ़। भूंगरा मेगा हाईवे पर मध्यरात्रि के समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल रामदेवरा जा रहे तीन जातरुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल बोलेरो कैंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तेना-नाथासर गांव से पांच जातरू शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। सभी जातरू पैदल भूंगरा मेगा हाईवे की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान हाईवे की सरहद के पास तेज गति से आ रही एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे तीन जातरुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासी बिशन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल शेरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान नाथासर निवासी महेश पुत्र चंद्राराम, अंबाराम पुत्र कुंभाराम और भानाराम पुत्र अनोपाराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना अधिकारी खेताराम सियोल और एएसआई रूगाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई तथा बोलेरो कैंपर को जब्त कर लिया।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मोर्चरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से नाथासर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बोलेरो कैंपर के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पुलिस वाहन चालक और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response