आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ईआरटी की मॉकड्रिल

जोधपुर, 10 सितंबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर द्वारा परिसर का परिचय एवं मॉकड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा दल के समन्वय से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया गया। ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के कंपनी कमांडर सुरेश कुमार द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को प्रेषित पत्र के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर अग्रिम आपात योजना के तहत यह अभ्यास किया गया। पत्र में विश्वविद्यालय परिसर को संवेदनशील स्थान मानते हुए संभावित आतंकवादी अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से होने वाले नुकसान की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियों की आवश्यकता बताई गई थी।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 3.19.49 PM (1)-DrPuR5MZMx.jpg

जोधपुर, 10 सितंबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर द्वारा परिसर का परिचय एवं मॉकड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा दल के समन्वय से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया गया।

कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित इस मॉकड्रिल के दौरान ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी के अधिकारियों एवं जवानों ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। कंपनी कमांडर सुरेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा दल ने परिसर की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों और संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के कंपनी कमांडर सुरेश कुमार द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को प्रेषित पत्र के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर अग्रिम आपात योजना के तहत यह अभ्यास किया गया। पत्र में विश्वविद्यालय परिसर को संवेदनशील स्थान मानते हुए संभावित आतंकवादी अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से होने वाले नुकसान की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियों की आवश्यकता बताई गई थी।

मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया तथा आपात परिस्थितियों में आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी के अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों के अनुसार ऐसे अभ्यासों से विश्वविद्यालय प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल और कंपनी कमांडर सुरेश कुमार के बीच शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों को समय-समय पर परखने और आवश्यक सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response