डॉ. मोहन भागवत 11 सितंबर से तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे जोधपुर
- Posted on 9 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 11 सितंबर से राजस्थान के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनका प्रमुख प्रवास जोधपुर और नागौर क्षेत्र में रहेगा। डॉ. भागवत 11 सितंबर 2026 को जोधपुर पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन भागवत 12 सितंबर को नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा संस्थान के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी और वे संस्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 11 सितंबर से राजस्थान के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनका प्रमुख प्रवास जोधपुर और नागौर क्षेत्र में रहेगा। डॉ. भागवत 11 सितंबर 2026 को जोधपुर पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन भागवत 12 सितंबर को नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा संस्थान के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी और वे संस्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के बाद डॉ. भागवत पुनः जोधपुर लौटेंगे और रात्रि विश्राम जोधपुर में ही करेंगे।
प्रवास के तीसरे दिन 13 सितंबर को डॉ. भागवत जोधपुर प्रांत के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को संघ के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संघ कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।
इसके बाद 14 सितंबर को डॉ. मोहन भागवत भीलवाड़ा जाएंगे। यहां वे जैन दिगंबर संत पूज्य पुलक सागर जी महाराज से भेंट वार्ता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भीलवाड़ा प्रवास के बाद डॉ. भागवत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
डॉ. भागवत के राजस्थान प्रवास को लेकर संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके जोधपुर प्रवास के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्तरों पर संवाद होने की संभावना है। वहीं, गोटन में होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान डॉ. भागवत का कार्यक्रम जोधपुर, नागौर और भीलवाड़ा में रहेगा।
Write a Response