बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 01:44 PM

लापता बच्ची का शव कुएं में मिला

राजस्थान के जालोर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 9 साल की लापता बच्ची का शव घर के पास स्थित एक सूखे कुएं में मिला। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने परिवार के साथ मामा की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल आई हुई थी। खुशियों के माहौल के बीच इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

 

WhatsApp Image 2026-04-23 at 11.28.55 AM-KChq76pmmz.jpeg

राजस्थान के जालोर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 9 साल की लापता बच्ची का शव घर के पास स्थित एक सूखे कुएं में मिला। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने परिवार के साथ मामा की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल आई हुई थी। खुशियों के माहौल के बीच इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची पाली जिले की निवासी थी और अपनी मां के साथ जालोर आई हुई थी। 20 अप्रैल की देर रात वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात और अगले दिन भी तलाश जारी रही, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

आखिरकार परिजनों ने थाने में पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्र में खोज अभियान चलाया। इसी दौरान 21 अप्रैल की रात को शादी वाले घर से करीब 100 फीट दूर एक सूखे कुएं में बच्ची का शव दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात का समय होने के कारण सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 8:30 बजे बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बच्ची की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response