मिनर्वा सेंटर चाकूबाजी का खुलासा
- Posted on 29 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर। उदयमंदिर थाना पुलिस ने मिनर्वा सेंटर स्थित मोबाइल रिपेयर दुकान के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने बालक को पूछताछ के बाद सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी (आईपीएस) ने बताया कि 22 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि मिनर्वा सेंटर के बाहर मोबाइल दुकान के कर्मचारी पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया है। घायल कर्मचारी को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) पहुंचाया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।
Write a Response