मेंहदी के रंग-सावन के संग’ प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर की ओर से एकदिवसीय ‘मेंहदी के रंग-सावन के संग’ निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का आयोजन लघु उद्योग भारती भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मेहंदी कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।महिला इकाई अध्यक्ष  मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला इकाई की ओर से महिलाओं को छोटे स्तर पर कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-20 at 3.31.29 PM (1)-JzlRUwQhIn.jpg

जोधपुर। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर की ओर से एकदिवसीय ‘मेंहदी के रंग-सावन के संग’ निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का आयोजन लघु उद्योग भारती भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मेहंदी कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिला इकाई अध्यक्ष  मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला इकाई की ओर से महिलाओं को छोटे स्तर पर कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगलिक कार्यों, त्योहारों, तीज-त्योहार और विशेष रूप से विवाह सीजन में मेहंदी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाएं इस कला को रोजगार का माध्यम बनाकर आय अर्जित कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइनों और मेहंदी लगाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की कलात्मकता और रचनात्मकता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेहंदी प्रशिक्षिका ज्योति प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा एवं जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर सचिव कंचन लोहिया, उपाध्यक्ष नलिनी बंसल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव निधि सिंह, ममता मनानी, कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष एवं ममता लोहिया सहित नीतू सिंह, स्वाति माथुर, रीचा डागा, संतोष आसेरी, मोहिनी खत्री, संतोष, चंदा मित्तल, सुरभि सांखला, रेणु जैन सहित अनेक महिला सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सचिव कंचन लोहिया ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response