बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 09:52 AM

लघुफिल्म रॉन्ग साइड की शूटिंग रोटरी सर्कल पर कंपलीट हुई।

जोधपुर। युवा निर्देशक सुनील पुरोहित द्वारा निर्देशित लघुफिल्म रॉन्ग साइड की शूटिंग आज जोधपुर में रोटरी सर्कल पर फिल्म का आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कंपलीट हुई जिसमें यातायात पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा

WhatsApp Image 2025-12-19 at 9.08.02 PM (1)-YOL6sphAuS.jpg

युवा निर्देशक सुनील पुरोहित द्वारा निर्देशित लघुफिल्म “रॉन्ग साइड” की शूटिंग आज जोधपुर के रोटरी सर्कल पर पूरी हो गई। फिल्म का यह अंतिम शेड्यूल था, जिसकी शूटिंग के दौरान यातायात पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। व्यस्त चौराहे पर शूटिंग होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ और टीमवर्क से शूटिंग सुचारू रूप से संपन्न कराई गई।

निर्देशक सुनील पुरोहित ने बताया कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। फिल्म के अहम दृश्य में दिखाया गया है कि एक दादा अपने पोते को स्कूल छोड़ने जा रहा होता है, तभी अचानक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आती एक कार उनसे टकरा जाती है। टक्कर इतनी भयानक होती है कि पोते की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो जाता है। इस दृश्य का फिल्मांकन इतना यथार्थपरक था कि आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कई लोग इसे वास्तविक दुर्घटना समझ बैठे।

फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शुरुआत डॉ. आनंद पुरोहित और विनोद सिंघवी ने क्लिपबोर्ड पर एक्शन देकर करवाई। निर्देशक ने बताया कि “रॉन्ग साइड” में दो अलग-अलग परिवारों की कहानी को दर्शाया गया है, जिसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किस तरह पूरे परिवारों की जिंदगी को तबाह कर सकती है।

आज के सीन में मुख्य भूमिकाओं में उदय पुरोहित, रेखा बालर, दीपिका गहलोत, मास्टर कयन जैन, डॉ. शिवदत्त व्यास, नरेश चौहान, गौरव व्यास, जितेंद्र पंचारिया, चंद्रशेखर प्रजापत, आशीष कन्नौजिया, अभिलेश वढेरा, जुगल किशोर, आनंद शर्मा, आशीष पुरोहित और बृज प्रकाश पारीक नजर आए।

शूटिंग के दौरान यातायात पुलिस के सीआई सुभाष विश्नोई एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा, जिनके कारण बिना किसी व्यवधान के शूटिंग पूरी हो सकी। निर्देशक सुनील पुरोहित ने बताया कि लघुफिल्म “रॉन्ग साइड” को फरवरी माह में रिलीज किया जाएगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response