मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान का दूसरा ऑडिशनन्न
- Posted on 18 जुलाई 2026
- लाइफस्टाइल
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जोधपुर। नई दिल्ली की मॉडल मैनेजमेंट संस्था मेघा कास्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फैशन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता "मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान" का पहला ऑडिशन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑडिशन में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 175 प्रतिभागियों ने भाग लेकर मॉडलिंग, रैंप वॉक और एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन प्रमुख श्रेणियों—मिस्टर (पुरुष), मिस (अविवाहित महिला) और मिसेज़ (विवाहित महिला)—में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन रैंप वॉक, पोज़िंग, कैमरा फेसिंग, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया
जोधपुर। नई दिल्ली की मॉडल मैनेजमेंट संस्था मेघा कास्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फैशन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता "मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान" का पहला ऑडिशन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑडिशन में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 175 प्रतिभागियों ने भाग लेकर मॉडलिंग, रैंप वॉक और एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को तीन प्रमुख श्रेणियों—मिस्टर (पुरुष), मिस (अविवाहित महिला) और मिसेज़ (विवाहित महिला)—में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन रैंप वॉक, पोज़िंग, कैमरा फेसिंग, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया।
निर्णायक मंडल में पूर्व मिस इंडिया अर्थ एवं ग्रूमिंग कोच डॉ. सोनल परिहार, अभिनेता एवं मॉडल सरवर खान (मिस्टर जोधपुर 2005), विशाल बोहरा (मिस्टर जोधपुर 2008), मॉडल एवं एंकर विनीता नागौरी तथा जेटी कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ट्विंकल शर्मा शामिल रहीं। चयनित प्रतिभागियों को आगामी लाइव ऑडिशन और ग्रैंड फिनाले के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एंकर पंकज टाक ने किया, जिनकी प्रस्तुति और दर्शकों के उत्साह ने ऑडिशन को यादगार बना दिया। इवेंट पार्टनर के रूप में थ्री फ्रेंड्स तथा वेन्यू पार्टनर कैसाब्लांका का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं में मेघा कास्टिंग एजेंसी की टीम के सदस्य राहुल, पंकज, खुशी, माही, वंदना, याना, नंदिनी, किशन, देव, सोहिल, स्योनी, सानिया, जन्नत, स्वरूप और लक्ष्य राव सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जय एडिटोग्राफर तथा योगेश नामदेव (फलोदी) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि मेघा कास्टिंग एजेंसी का उद्देश्य राजस्थान सहित देशभर की नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है। एजेंसी फैशन शो, प्रिंट शूट, कमर्शियल विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों के लिए मॉडल्स को अवसर प्रदान करती है।
प्रतियोगिता के अगले चरण में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और अजमेर सहित राजस्थान के प्रमुख शहरों में लाइव ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। विजेताओं और चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी, क्राउन, प्रमाणपत्र, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, मीडिया प्रमोशन, दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन, गिफ्ट हैम्पर्स तथा फिल्म, वेब सीरीज़ और टीवी शो में काम करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Write a Response