जोधपुर में पहली बार होगा मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन कॉन्टेस्ट
- Posted on 28 जुलाई 2026
- लाइफस्टाइल
- By Rajendra Harsh
- 6 Views
जोधपुर। शहर में पहली बार वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन कॉन्टेस्ट एवं पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। मोटिवेशनल सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 15 अगस्त, सावन की छोटी तीज के अवसर पर शाम 4 बजे रेजीडेंसी रोड स्थित होटल रेडिसन में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी और सहसंयोजक विकास शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में शहर की वरिष्ठ महिलाएं, जिनमें सेवानिवृत्त, कामकाजी और गृहिणियां शामिल हैं, उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
जोधपुर। शहर में पहली बार वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन कॉन्टेस्ट एवं पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। मोटिवेशनल सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 15 अगस्त, सावन की छोटी तीज के अवसर पर शाम 4 बजे रेजीडेंसी रोड स्थित होटल रेडिसन में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी और सहसंयोजक विकास शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में शहर की वरिष्ठ महिलाएं, जिनमें सेवानिवृत्त, कामकाजी और गृहिणियां शामिल हैं, उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयोजकों का कहना है कि वरिष्ठ महिलाओं को सक्रिय सामाजिक मंच उपलब्ध कराना और उन्हें नई ऊर्जा एवं प्रेरणा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि 'सावन-सम्मान' के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस समारोह में विशेषज्ञ ज्यूरी द्वारा मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन का चयन किया जाएगा। इसके अलावा चार रनर-अप प्रतिभागियों की भी घोषणा की जाएगी। फैशन शो में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता और उत्साह के लिए सुपर एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार फैशन शो की विशेषता यह होगी कि इसमें केवल भारतीय और विशेष रूप से मारवाड़ी पारंपरिक परिधानों को ही शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्कृति और परंपरा की झलक के साथ वरिष्ठ महिलाओं की गरिमा और आत्मविश्वास को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के जीवन में आने वाली नीरसता को दूर करने, उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय रखने और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आयोजन की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम के दौरान सौम्य संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों को भी यादगार अनुभव मिलेगा।
Write a Response