महा मंडलेश्वर कुशाल गिरी जी महाराज से मिलें
- Posted on 15 दिसम्बर 2025
- जीवन मंत्र
- By Rajendra Harsh
- 106 Views
श्री काया पलट जन सेवा समिति की ओर से1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कुशल गिरी महाराज (बॉस) को समाज में उनके द्वारा किए जा रहे अद्वितीय गौ सेवा, मानव सेवा, जनकल्याणकारी कार्यों, सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरण एवं सामाजिक समरसता के लिएभव्य एवं गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा मोमेंटो, दुपटा और तलवार देकर कुशाल जी महाराज को सम्मानित किया गया
श्री काया पलट जन सेवा समिति की ओर से1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कुशल गिरी जी महाराज (बॉस) को समाज में उनके द्वारा किए जा रहे अद्वितीय गौ सेवा, मानव सेवा, जनकल्याणकारी कार्यों, सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरण एवं सामाजिक समरसता के लिएभव्य एवं गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा मोमेंटो, दुपटा और तलवार देकर कुशाल जी महाराज को सम्मानित किया गया
महामंडलेश्वर श्री कुशल गिरी जी महाराज वर्षों से गौ माता की सेवा, असहाय व जरूरतमंदों की सहायता, धर्म, संस्कार, संस्कृति एवं मानव मूल्यों की स्थापना के लिए
निरंतर निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।उनका जीवन सेवा, त्याग, तप और सनातन परंपराओं को समर्पित है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
*lइस अवसर पर आयोजित बैठक में
गौ सेवा, मानव सेवा, सनातन संस्कृति *के उत्थान, युवा पीढ़ी में *संस्कार निर्माण, समाज हित एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर
गंभीर, विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। महामंडलेश्वर जी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित जनसमूह को सेवा और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संस्था के
प्रदेशाध्यक्ष आनंद दवे,
जिलाध्यक्ष विशाल वैष्णव,
सचिव नवीन सेन,
कोषाध्यक्ष सुमित चौहान,
नंदू चौहान, राजसा, शिवराज सिंह, जय किशन, अमित दवे, पं. जितेन्द्र दवे, अजय सोलंकी, जयेश चौहान
सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने
महामंडलेश्वर श्री कुशल गिरी जी महाराज के विचारों को
समाज, युवा वर्ग एवं राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक, प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय बताया।
Write a Response