एम.डी. योगा सेंटर के नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर

जोधपुर। अरिहंत नगर स्थित एम.डी. योगा सेंटर की ओर से रविवार को गोकुल विहार, अरिहंत नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। शिविर में महिलाओं और पुरुषों सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।शिविर में डॉ. पुनीत नाग, प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज जोधपुर तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. अंशु माथुर ने सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मरीजों की जांच की।

WhatsApp Image 2026-07-05 at 3.21.28 PM-35vFBukFqB.jpeg

जोधपुर। अरिहंत नगर स्थित एम.डी. योगा सेंटर की ओर से रविवार को गोकुल विहार, अरिहंत नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। शिविर में महिलाओं और पुरुषों सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

शिविर में डॉ. पुनीत नाग, प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज जोधपुर तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. अंशु माथुर ने सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने महिलाओं एवं पुरुषों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

आयोजकों के अनुसार शिविर में अरिहंत नगर, गोकुल विहार, प्रताप नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 80 से 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में , आरएम.डी. योगा सेंटर के प्रशिक्षक मुकेश डागा, मधु डागा आरती मंगनानी भारती धनवानी तथा वोराराम जीनगर ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा एस.एस. लैब, कमला नेहरू नगर की टीम ने भी जांच एवं अन्य व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग प्रदान किया।

एम.डी. योगा सेंटर के प्रशिक्षक मुकेश डागा ने बताया कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। कई लोग नियमित रूप से चिकित्सक के पास नहीं जा पाते, ऐसे में उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श और जांच की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया। प्रतिभागियों ने नि:शुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की सुविधा मिलने पर आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response