मण्डोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 26.70 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मण्डोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को डोडा पोस्त पीसने की मिक्सी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली छोटी प्लास्टिक थैलियां भी मिलीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी जयराम उर्फ कालु वर्ष 2024 में थाना रतनगढ़, चूरू में एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में संभावित सहआरोपियों और मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत को लेकर अनुसंधान जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 5.43.06 PM-X0E3J0IPUT.jpeg

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मण्डोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को डोडा पोस्त पीसने की मिक्सी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली छोटी प्लास्टिक थैलियां भी मिलीं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भोमिया (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी (आईपीएस) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त मण्डोर अनिल कुमार शर्मा (आरपीएस) के नेतृत्व में थाना मण्डोर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

थानाधिकारी सुरेश सारण को 9 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहाड़गंज द्वितीय क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध डोडा पोस्त रखकर उसका क्रय-विक्रय कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने पहाड़गंज द्वितीय, लालसागर रोड स्थित आरोपी जयराम उर्फ कालु पुत्र बंशीलाल विश्नोई (41) के मकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर के अगले कमरे में दो कट्टों में रखा अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके साथ ही मादक पदार्थ को पीसने के लिए मिक्सी, वजन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग सामग्री भी मिली। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जयराम उर्फ कालु वर्ष 2024 में थाना रतनगढ़, चूरू में एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में संभावित सहआरोपियों और मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत को लेकर अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश सारण, उपनिरीक्षक मनोहरलाल, हैडकांस्टेबल गैनाराम सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response