मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत
- Posted on 18 जून 2026
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
रींगस, 18 जून। रींगस रेलवे क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रींगस आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक पर हुई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को जानकारी दी।
Write a Response