1.490 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
- Posted on July 14, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर। पुलिस थाना झंवर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक गोविंद सिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त और बदमाशों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जोलियाली स्थित दड़ी की ढाणी निवासी फुलाराम बिश्नोई के घर पर अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी फुलाराम पुत्र स्वर्गीय घमाराम बिश्नोई (44) निवासी दड़ी की ढाणी, जोलियाली के कब्जे से 1.490 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।
Write a Response