अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे तीन ट्रक-ट्रेलर जब्त किए हैं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई सीएसटी टीम और पुलिस थाना कुडी भगतासनी द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-02-05 at 8.06.07 PM-FUwqlA3lWB.jpeg

जोधपुर। शहर में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे तीन ट्रक-ट्रेलर जब्त किए हैं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई सीएसटी टीम और पुलिस थाना कुडी भगतासनी द्वारा की गई। पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीना, आईपीएस तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा के निकट सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 05 फरवरी 2026 की रात को शताब्दी सर्किल और मोती मार्केट चौराहा के बीच गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर तीन ट्रक-ट्रेलर को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में भरी बजरी के संबंध में किसी भी चालक के पास वैध लाइसेंस, परमिट, माइनिंग रसीद या रवन्ना नहीं था। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 54/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा 4/21 एमएमआरडी एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों महेश (31), दीपक (25), टोडा राम (30), दयाल (28) और कुलदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया है, जो सभी ट्रक-ट्रेलर से जुड़े चालक और खलासी बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए वाहनों के नंबर RJ37GB5708, RJ23GJ3833 और RJ23GD2328 हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध बजरी परिवहन के नेटवर्क की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response