जोधपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़

जोधपुर। पुलिस कमिश्नर Om Prakash Paswan के निर्देशन एवं डीसीपी मुख्यालय एवं यातायात Shaheen C के सुपरविजन में सीएसटी (क्राइम स्पेशल टास्क) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर चल रही सट्टेबाजी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी हल्का क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित होने की सूचना मिल रही थी


जोधपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़

जोधपुर। पुलिस कमिश्नर Om Prakash Paswan के निर्देशन एवं डीसीपी मुख्यालय एवं यातायात Shaheen C के सुपरविजन में सीएसटी (क्राइम स्पेशल टास्क) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर चल रही सट्टेबाजी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी हल्का क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

सीएसटी टीम प्रभारी एसआई मेहराज तंवर मय टीम को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से लैपटॉप, लाइन सेटअप एवं सट्टेबाजी से संबंधित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से श्रवण कुमार पुत्र करपा राम, उम्र 33 वर्ष, जाति प्रजापत, निवासी हेम नगर बनवाड़ियो की ढाणी, झालामण्ड, थाना कुड़ी भगतासनी, जोधपुर को सट्टा संचालन करते हुए दस्तयाब किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से लाखों रुपये के सट्टे के लेन-देन का हिसाब-किताब भी मिला है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह नेटवर्क संगठित रूप से संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के लिए तकनीकी साधनों का उपयोग कर रहा था और अन्य लोगों से भी जुड़ा हो सकता है।

सीएसटी टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सट्टेबाजी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका दायरा कितना व्यापक है। टीम द्वारा डिजिटल डिवाइसेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि सट्टे से जुड़े अन्य सबूत भी एकत्र किए जा सकें।

इस कार्रवाई में सीएसटी टीम के बलवीर सिंह, सुरेश विश्नोई सहित अन्य टीम सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टेबाजी एवं जुए के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response