सिन्धू महल के पास कार में तोड़फोड़ चार आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 15 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिन्धू महल के पास कार सवार युवकों पर हमला कर उनकी कार में तोड़फोड़ करने के मामले में देवनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मानवीय आसूचना और तकनीकी डाटाबेस की मदद से रेहान (19), फरदीन (23), मोहम्मद याकूब (21) और सरफराज (19) को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी देवनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
Write a Response