पुलिस थाना प्रतापनगर की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी पूर्व में बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 


पुलिस थाना प्रतापनगर की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी पूर्व में बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर (पश्चिम)  विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा तथा एसीपी वृत्त प्रतापनगर  रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर भवानी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2026 को प्रार्थी नरेश कुमार पुत्र  नखताराम, निवासी शिव मेघवालों का बास, थाना शिव, जिला बाड़मेर हाल निवासी डिफेन्स कॉलोनी, सोमानी कॉलेज के पास, प्रतापनगर जोधपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोर ने उनके किराये के मकान के कमरे के दरवाजे तोड़कर 4 हार्ड डिस्क, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, एक प्रिंटर, कैमरे का लेंस, एलईडी टीवी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा मानवीय आसूचना एकत्र की गई। तकनीकी एवं गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र स्व. चन्द्रसिंह भाटी, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव बिजवाडिया थाना मथानिया जिला जोधपुर पूर्व, हाल निवासी चुंगी नाका के पास रावटी, थाना सूरसागर जिला जोधपुर को दस्तयाब किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में चोरी किया गया सामान पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी भवानी सिंह, सहायक उप निरीक्षक  भजनीराम, कांस्टेबल देवेन्द्र, श्री रामलाल, भरत एवं  रामगोपाल शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response