हत्या के प्रयास मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण जिले की कापरड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के उस प्रयास को विफल कर दिया, जिसमें वे वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देना चाहते थे। एसपी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत एवं वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास कर चारों आरोपियों फिरोज खान, वीरेन्द्र, समीर और हनीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 
WhatsApp Image 2026-07-12 at 3.53.36 PM-ZaXtjLaKbB.jpeg

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण जिले की कापरड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के उस प्रयास को विफल कर दिया, जिसमें वे वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देना चाहते थे।

जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि जिले में गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कापरड़ा में दर्ज प्रकरण संख्या 78/2026 में पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को एम्स जोधपुर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल असलम निवासी पीपाड़ शहर के पर्चा बयान पर मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके भाई अजरूदीन ने सानू से प्रेम विवाह किया था। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों वापस लौट रहे थे, तभी डांगियावास पुल के पास कुछ लोगों ने उनका पीछा किया, रास्ता रोकने का प्रयास किया और वाहन पर पत्थर फेंकते हुए धमकियां दीं।

इसके बाद कापरड़ा थाना क्षेत्र में द्वारिकाधीश होटल के पास आरोपियों ने सड़क पर डम्पर खड़ा कर उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। हादसे में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना दिखाने की योजना बनाई थी, ताकि अपराध छिपाया जा सके। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

एसपी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत एवं वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास कर चारों आरोपियों फिरोज खान, वीरेन्द्र, समीर और हनीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response