पुलिस थाना झंवर की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 440 ग्राम ठोस अफीम और 1,47,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त किया गया है।

 


पुलिस थाना झंवर की बड़ी कार्रवाई, 440 ग्राम ठोस अफीम व 1.47 लाख रुपये बरामद

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 440 ग्राम ठोस अफीम और 1,47,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुमेरराम पुत्र भानाराम, जाति विश्नोई, उम्र 43 वर्ष, निवासी डोली कला, पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा तथा जितेन्द्र सिंह पुत्र पेपसिंह, जाति राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी मेलबा, पुलिस थाना झंवर, जिला जोधपुर पश्चिम शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाड़ा रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में की गई। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी पुलिस थाना झंव प्रहलाद सिंह (नि.पु.) ने किया।

कार्यवाही विवरण के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार थाना झंवर से गश्त एवं लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई हेतु पुलिस दल रवाना हुआ। गश्त के दौरान चेतक प्रभारी गोविन्द सिंह (उपनि.) मय जाप्ता पीपराली रोड मेलबा पहुंचे, जहां सड़क किनारे खड़ी एक अल्टो कार (RJ 39 CA 1205) संदिग्ध अवस्था में मिली। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए पाए गए।

जांच के दौरान साइड सीट पर बैठे व्यक्ति के पास एक प्लास्टिक की थैली में काला ठोस पदार्थ मिला, जो अफीम के दूध से निर्मित ठोस अफीम पाया गया। साथ ही उसकी जेब से 1,47,000 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response