गणतंत्र दिवस पूर्व बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। गणतंत्र दिवस से पूर्व शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना महामन्दिर, जोधपुर पूर्व द्वारा बड़ी सफलता हासिल की गई है। दिनांक 25.01.2026 को थाना महामन्दिर पुलिस ने अवैध हथियार रखने एवं उसकी तस्करी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए अवैध पिस्टल मय 07 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर: गणतंत्र दिवस पूर्व बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। गणतंत्र दिवस से पूर्व शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना महामन्दिर, जोधपुर पूर्व द्वारा बड़ी सफलता हासिल की गई है। दिनांक 25.01.2026 को थाना महामन्दिर पुलिस ने अवैध हथियार रखने एवं उसकी तस्करी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए अवैध पिस्टल मय 07 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
01. राजेन्द्र पुत्र  शोभाराम, जाति जाट, उम्र 31 वर्ष, निवासी सियारा चोकड़ी, पुलिस थाना बोरून्दा तथा
02. महीराम पुत्र  लादूराम, जाति बिश्नोई, उम्र 30 वर्ष, निवासी मतवाला की ढाणी, पुलिस थाना बिलाड़ा, जोधपुर ग्रामीण शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना महामन्दिर की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

प्राथमिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी एक संगठित रैकेट के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाना महामन्दिर पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य मुलजिमों की तलाश कर रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियारों का उपयोग पूर्व में किसी आपराधिक वारदात में तो नहीं किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response