मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 09:14 AM

उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रतिभावान खिलाड़ी यशवीर सिंह ने 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया 2026, जापान में पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 85.71 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर यह उपलब्धि अपने नाम की। उनकी सफलता पर उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यशवीर सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत के साथ ही भारतीय रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे का भी गौरव बढ़ा है। एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया है।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 5.38.04 PM-bW2JpF1eO9.jpeg

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रतिभावान खिलाड़ी यशवीर सिंह ने 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया 2026, जापान में पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 85.71 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर यह उपलब्धि अपने नाम की। उनकी सफलता पर उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

यशवीर सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत के साथ ही भारतीय रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे का भी गौरव बढ़ा है। एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया है।

यशवीर सिंह के प्रदर्शन को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। संघ की ओर से कहा गया कि यशवीर की इस उपलब्धि से रेलवे के अन्य खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों को अपने खेल में निरंतर सुधार करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

उल्लेखनीय है कि यशवीर सिंह ने इसी वर्ष ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। इस तरह वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा और निरंतरता साबित की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने कहा कि यशवीर सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश तथा भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से उत्तर पश्चिम रेलवे के खेल जगत में भी उत्साह का माहौल है। रेलवे की ओर से यशवीर सिंह को एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response