कुम्हारिया का कुआं क्षेत्र में जर्जर मकान की दीवार गिरी

जोधपुर, 4 अगस्त। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित कुम्हारिया का कुआं इलाके में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना रामद्वारे के सामने जटीयों की गली में हुई, जहां दो दिन पहले मकान की एक दीवार अचानक ढह गई। घटना के 48 घंटे बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान अशोक माथुर का है। मकान मालिक के निधन के बाद पिछले करीब दस वर्षों से यह भवन बंद पड़ा है। नियमित देखरेख नहीं होने के कारण मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है और अब खंडहर का रूप ले चुका है।

WhatsApp Image 2026-08-04 at 4.37.54 PM (1)-nZqyuY6sWm.jpg

जोधपुर, 4 अगस्त। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित कुम्हारिया का कुआं इलाके में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना रामद्वारे के सामने जटीयों की गली में हुई, जहां दो दिन पहले मकान की एक दीवार अचानक ढह गई। घटना के 48 घंटे बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान अशोक माथुर का है। मकान मालिक के निधन के बाद पिछले करीब दस वर्षों से यह भवन बंद पड़ा है। नियमित देखरेख नहीं होने के कारण मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है और अब खंडहर का रूप ले चुका है। हाल ही में हुई बारिश के चलते इसकी दीवार कमजोर हो गई और अचानक गिर गई।

दीवार गिरने से गली में मलबा फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह गली घनी आबादी वाला इलाका है, जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यदि समय रहते शेष भवन को सुरक्षित नहीं किया गया तो पूरा मकान गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि दीवार गिरने की सूचना नगर निगम को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बावजूद न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही मलबा हटाने या भवन का निरीक्षण करने की कार्रवाई की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जर्जर भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, गली में फैले मलबे को हटाकर आवागमन सुचारु किया जाए तथा यदि भवन पूरी तरह असुरक्षित पाया जाता है तो उसे नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाए, ताकि जन-धन की हानि से बचा जा सके।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और कोई दुर्घटना हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response