किन्नर पायल सरगरा ने लगाया जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी
- Posted on 22 फ़रवरी 2026
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 110 Views
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में किन्नर समाज के भीतर आपसी विवाद और जातिगत भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। अर्जुन विहार, बोरानाडा निवासी प्रार्थीया पायल सरगरा ने निकिता उर्फ निक्कू, सीमा उर्फ पल्लवी, परी उर्फ हिमांशु, कल्पेश और आदिल के विरुद्ध जातिगत अपमान, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में किन्नर समाज के भीतर आपसी विवाद और जातिगत भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। अर्जुन विहार, बोरानाडा निवासी प्रार्थीया पायल सरगरा ने निकिता उर्फ निक्कू, सीमा उर्फ पल्लवी, परी उर्फ हिमांशु, कल्पेश और आदिल के विरुद्ध जातिगत अपमान, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जातिगत भेदभाव और छुआछूत का आरोप
पायल सरगरा, जो गादीपति सरोज भुआ (घंटाघर) के सानिध्य में जोधपुर के सरदारपुरा, शास्त्रीनगर और देवनगर जैसे क्षेत्रों में नेक लेने का कार्य करती हैं, उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से विपक्षीगण उनके और उनके शिष्यों (रेणु, काजल) के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। पायल का आरोप है कि ये लोग उन्हें 'टींगटी', 'सरगड़ी', 'डेढण' और 'भंगण' जैसे आपत्तिजनक व जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर अपमानित करते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ छुआछूत का बर्ताव करते हुए बर्तनों तक को हाथ लगाने पर पाबंदी लगाने और सार्वजनिक रूप से नीच कहने के आरोप भी लगाए गए हैं।
संपत्ति हड़पने और कुचलने का प्रयास
शिकायत के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से भी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। पायल ने आरोप लगाया कि सीमा, निकिता और अन्य लोग उनके अर्जुन विहार स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थीया का दावा है कि आरोपियों के पास स्कॉर्पियो गाड़ियाँ (नंबर RJ 42 UA 7200 एवं RJ 22 UA 9114) हैं, जिनसे उन्हें रास्ते में कुचलने का प्रयास भी किया जा चुका है।
गुरु के सामने भी की बदसलूकी
घटनाक्रम के अनुसार, जब 29 जनवरी 2026 को पायल ने अपनी गुरु सरोज मासी को इस प्रताड़ना के बारे में बताया, तब आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने पायल के मुंह पर थूककर उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पायल का कहना है कि आरोपी हथियारबंद होकर उनके घर के आसपास घूमते हैं, जिससे उनका बाहर निकलना दूभर हो गया है। प्रार्थीया ने प्रशासन से अपनी और अपने शिष्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Write a Response