खुशी राणा का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
- Posted on 18 मई 2026
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 42 Views
जोधपुर। एशियाई अंडर-15 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जोधपुर लौटीं युवा बॉक्सर खुशी राणा का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर खुशी राणा के पहुंचते ही खेल प्रेमियों, परिजनों, प्रशिक्षकों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलमालाओं और जयकारों के बीच स्टेशन परिसर उत्साह से गूंज उठा। समर्थकों ने खुशी पर फूल बरसाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया।
Write a Response