कठूमर में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Posted on 22 सितम्बर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 47 Views
अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवाड़ी चौकी ने मंगलवार को पंचायत समिति कठूमर में कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सहायक अभियंता शिवराम को 25 हजार रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता मिन्ना खान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। दोनों अधिकारियों पर सरकारी कार्य के बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। इसके बाद मंगलवार को डीआईजी एसीबी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में भिवाड़ी चौकी प्रभारी एवं ट्रैप अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शिवराम को 25 हजार और मिन्ना खान को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवाड़ी चौकी ने मंगलवार को पंचायत समिति कठूमर में कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सहायक अभियंता शिवराम को 25 हजार रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता मिन्ना खान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। दोनों अधिकारियों पर सरकारी कार्य के बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार भिवाड़ी चौकी को शिकायत मिली थी कि मैसर्स पोसवाल कम्पनी ने ग्राम पंचायत में एफएसएसी योजना के तहत टेंडर के माध्यम से राजीव गांधी सेवा केंद्र ईटोला में मरम्मत कार्य कराया था। इस कार्य का 2.52 लाख रुपये का बिल पंचायत समिति कठूमर में भुगतान के लिए लंबित था। बिल पास कराने के लिए परिवादी से सहायक अभियंता द्वारा 40 हजार और कनिष्ठ अभियंता द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी।
शिकायत के आधार पर 18 सितंबर को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में सहायक अभियंता द्वारा 40 हजार रुपये की मांग करना सामने आया। राशि कम कराने पर वह 35 हजार रुपये में सहमत हुआ और 10 हजार रुपये मौके पर लेने के बाद शेष 25 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ। इसी प्रकार कनिष्ठ अभियंता द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की गई और 5 हजार रुपये मौके पर लेने के बाद 10 हजार रुपये और मांगने की पुष्टि हुई।
इसके बाद मंगलवार को डीआईजी एसीबी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में भिवाड़ी चौकी प्रभारी एवं ट्रैप अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शिवराम को 25 हजार और मिन्ना खान को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी ने नागरिकों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर संपर्क करने की अपील की है।
Write a Response