एनओसी जारी करने की एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत, आयुर्वेदिक कॉलेज के तीन कार्मिक गिरफ्तार
- Posted on 2 अक्टूबर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 29 Views
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र स्थित श्री शिरडी साई बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के तीन कार्मिकों को 35 हजार रुपए रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, एक छात्रा को अन्य कॉलेज से इंटर्नशिप करने के लिए एनओसी जारी करने की एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन के बाद 35 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद एसीबी टीम ने 1 अक्टूबर को ट्रेप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कॉलेज के कैशियर एवं स्टोर कीपर रमेश कुमार शर्मा को परिवादी से 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ट्रेप के दौरान पूछताछ में क्वालिटी कंट्रोल लैब इंचार्ज एवं डिप्टी डायरेक्टर योगेश कुमार अपूर्वा तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं कनिष्ठ सहायक राजकुमार मीणा की भी कथित संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
Write a Response