कल जोधपुर पहुंचेगी कर्मचारी जागृति यात्रा

जोधपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की कर्मचारी जागृति यात्रा 19 जून 2026 को जोधपुर पहुंचेगी। यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 8 जून 2026 को दौसा से शुरू हुई थी, जो विभिन्न जिलों से होते हुए अब जोधपुर पहुंचने वाली है। जिला महामंत्री धर्मवीर सेन ने बताया कि यात्रा के जोधपुर आगमन पर रातानाडा सर्किल स्थित ड्राइवरों की प्याऊ सभागार में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।


जोधपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की कर्मचारी जागृति यात्रा 19 जून 2026 को जोधपुर पहुंचेगी। यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 8 जून 2026 को दौसा से शुरू हुई थी, जो विभिन्न जिलों से होते हुए अब जोधपुर पहुंचने वाली है।

जिला महामंत्री धर्मवीर सेन ने बताया कि यात्रा के जोधपुर आगमन पर रातानाडा सर्किल स्थित ड्राइवरों की प्याऊ सभागार में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे।

महासंघ की प्रमुख मांगों में आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) की जटिलताओं को दूर करना, इसे निजी बीमा कंपनियों को सौंपने का विरोध, समर्पित अवकाश का रुका हुआ भुगतान शुरू करना तथा संविदा और निविदा कर्मचारियों को नियमित कर स्थायी कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है।

इसके अलावा संगठन ने सरकार को दिए गए 25 सूत्रीय मांगपत्र पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। मांगपत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों, चौकीदारों और होमगार्ड स्वयंसेवकों के नियमितीकरण की मांग भी शामिल है।

महासंघ ने मंत्रालयिक कर्मचारियों को प्रथम एसीपी में ग्रेड पे 4200 देने, समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने, वाहन चालकों के रिक्त पदों को भरने तथा राजस्थान रोडवेज को राज्य सरकार के विभाग का दर्जा देने जैसी मांगें भी उठाई हैं।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि यह यात्रा सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response