थाना शास्त्रीनगर एवं डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम ने संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर एवं डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 25,69,948 रुपये नकद व हिसाब-किताब से संबंधित सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई।

 


जोधपुर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर एवं डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 25,69,948 रुपये नकद व हिसाब-किताब से संबंधित सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई।

पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा (आईपीएस) व सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम छवि शर्मा (आरपीएस) के मार्गदर्शन में शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने डीएसटी के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खेमे का कुआ क्षेत्र स्थित श्री श्याम ईवी सर्विस सेंटर पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों—सुनिल शर्मा व गुलाब चंदेल—के पास रखे थैलों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 25,69,948 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों द्वारा नकदी के स्वामित्व व स्रोत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने उक्त राशि को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया तथा दोनों संदिग्धों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुनिल शर्मा (24), निवासी श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर, तथा गुलाब चंदेल (39), निवासी पचपदरा रोड, बालोतरा शामिल हैं। पुलिस ने जब्त नकदी व दस्तावेजों की सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी है। मामले में आर्थिक लेन-देन व नकदी के स्रोत की गहन जांच जारी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी जुल्फिकार, उप निरीक्षक शैतान चौधरी, डीएसटी प्रभारी महेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response