जोधपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 ठिकानों पर दबिश

जोधपुर, 29 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में चिन्हित 150 संदिग्ध स्थानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डोडा पोस्त, अफीम का दूध और गांजा बरामद किया गया। साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-29 at 5.21.46 PM-aoU2XKL1ZF.jpeg

जोधपुर, 29 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में चिन्हित 150 संदिग्ध स्थानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डोडा पोस्त, अफीम का दूध और गांजा बरामद किया गया। साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार, सभी सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए थे, जहां अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की खरीद-फरोख्त की संभावना अधिक रहती है। इनमें विशेष रूप से चाय की थड़ियां, ढाबे एवं अन्य संदिग्ध ठिकाने शामिल थे।

निर्देशों की पालना में 28 जुलाई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर सघन जांच एवं दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 150 स्थानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना लूणी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो तथा देवनगर एवं सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल एक किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, 50 ग्राम अफीम का दूध तथा 67 ग्राम गांजा बरामद किया। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों या शराब की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response