पुलिसकर्मियों से मारपीट और राजकार्य में बाधा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- Posted on July 28, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 8 Views
जोधपुर। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के बहुचर्चित मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुकमसिंह शक्तावत के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ अवैध शराब बिक्री, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित पांच आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।जांच के दौरान 10 जुलाई को अशोक विश्नोई, कालूसिंह और जामतसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी हुकमसिंह शक्तावत को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया है।
जोधपुर। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के बहुचर्चित मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुकमसिंह शक्तावत के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ अवैध शराब बिक्री, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित पांच आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना 9 जुलाई 2026 की है। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में सरकारी शराब की दुकानों पर रात 8 बजे के बाद अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए गठित टीम झालामंड क्षेत्र में जांच और वीडियोग्राफी कर रही थी। इसी दौरान झालामंड चौराहे के पास स्थित सरकारी शराब की दुकान के शटर के पास बने छोटे दरवाजे से कथित रूप से शराब की बिक्री होते हुए दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने जब अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो दुकान संचालक हुकमसिंह राजपूत तथा उसके साथियों अशोक, कालूसिंह, जामतसिंह, विक्रमसिंह, रामस्वरूप विश्नोई, संदीप विश्नोई और अन्य लोगों ने पुलिस दल के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की।
घटना के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार पारीक के सुपरविजन में थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान 10 जुलाई को अशोक विश्नोई, कालूसिंह और जामतसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी हुकमसिंह शक्तावत को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों रामस्वरूप विश्नोई और संदीप विश्नोई सहित अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार हुकमसिंह के विरुद्ध पूर्व में अवैध शराब बिक्री, मारपीट, हत्या के प्रयास और आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस अब रिमांड के दौरान घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका और अवैध शराब बिक्री के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Write a Response