जोधपुर पश्चिम पुलिस की नशा मुक्ति मुहिम
- Posted on 1 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
जोधपुर, 31 जुलाई। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को जनसहभागिता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस थाना बासनी परिसर में जागरूकता बैठक का आयोजन किया। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्रीमती कमल शेखावत के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों के करीब 150 चाय की थड़ी एवं ढाबा संचालकों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित संचालकों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया।
Write a Response