उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक
- Posted on 11 जुलाई 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। शहर के उम्मेद अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी ने मरीजों, रक्तदाताओं और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर कुत्तों के खुलेआम घूमने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ब्लड बैंक में आने वाले कई मरीज पहले से ही कमजोर स्वास्थ्य स्थिति में होते हैं और ऐसे माहौल में आवारा कुत्तों का घूमना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लड बैंक परिसर और उसके आसपास कई आवारा कुत्ते दिनभर डेरा जमाए रहते हैं। रक्तदान करने आने वाले लोग और खून लेने पहुंचे मरीजों के परिजन इनके कारण असहज महसूस करते हैं।
Write a Response