जोधपुर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 27 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 14 Views
जोधपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भगत की कोठी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18573) से 10.430 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख 21 हजार 500 रुपये आंकी गई है। बरामद मादक पदार्थ को आगे की जांच के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) जोधपुर को सौंप दिया गया है। आरपीएफ के अनुसार, भगत की कोठी रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन नंबर-9 पर खड़ी विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 की नियमित जांच के दौरान एक लावारिस पिट्ठू बैग मिला। संदिग्ध बैग की तलाशी लेने पर उसके भीतर प्लास्टिक के पैकेट में 10.430 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
Write a Response