बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम
- Posted on 19 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 53 Views
जोधपुर। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के हिंदू समाज में सुरक्षा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह बात बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने शुक्रवार को विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर बजरंग दल की प्रस्तावित बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पोस्टर और पंजीयन बारकोड का विमोचन भी किया गया। प्रजापत ने बताया कि वर्षों से आयोजित हो रही यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हिंदू समाज के बीच सुरक्षा और अपनत्व की भावना को सुदृढ़ कर रही है।
Write a Response