यात्रियों के लिए राहत: जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 अगस्त को
- Posted on 11 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 50 Views
जोधपुर, 11 अगस्त। रामदेवरा मेले और आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी के बीच एक ट्रिप स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 14 अगस्त 2026 को संचालित होगी।मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा 14 अगस्त को जोधपुर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
Write a Response