जोधपुर रेलवे की दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार
- Posted on 28 फ़रवरी 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 121 Views
8 मार्च को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा सम्मानउत्तर पश्चिम रेलवे से चयनित होने वाली एकमात्र महिला रेलकर्मीदेशभर से 31 महिलाओं का चयन
जोधपुर रेलवे की दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार
8 मार्च को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा सम्मान
उत्तर पश्चिम रेलवे से चयनित होने वाली एकमात्र महिला रेलकर्मीदेशभर से 31 महिलाओं का चयन
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत रिजर्वेशन सुपरवाइजर श्रीमती दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जोधपुर आरक्षण कार्यालय में कार्यरत श्रीमती दीक्षा ओझा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर से चयनित कुल 31 महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्रीमती ओझा उत्तर पश्चिम रेलवे की एकमात्र महिला कर्मचारी हैं जिन्हें यह सम्मान मिलने जा रहा है।
श्रीमती ओझा लंबे समय से रेलवे में समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके चयन से जोधपुर मंडल में खुशी का माहौल है।
Write a Response