आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान

जोधपुर, 2 अगस्त। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में रविवार को ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय तथा उससे संबद्ध आयुर्वेद, होम्योपैथी, बी.एन.वाई.एस. (BNYS) एवं बी.एससी. नर्सिंग (B.Sc. Nursing) के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्रव्यापी संबोधन में MY Bharat Platform के माध्यम से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

WhatsApp Image 2026-08-02 at 3.02.50 PM-3djhZrP0f4.jpeg

जोधपुर, 2 अगस्त। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में रविवार को ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय तथा उससे संबद्ध आयुर्वेद, होम्योपैथी, बी.एन.वाई.एस. (BNYS) एवं बी.एससी. नर्सिंग (B.Sc. Nursing) के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल के निर्देशन में किया गया। अभियान के प्रभावी संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रो. रीतु कपूर को सौंपी गई। यह आयोजन राजस्थान के राज्यपाल द्वारा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से एक प्रेरक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें "नशे से दूरी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है" का संदेश देते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और स्वस्थ, जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्रव्यापी संबोधन में MY Bharat Platform के माध्यम से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार काशी डिक्लेरेशन से प्रारंभ हुआ यह अभियान अब राष्ट्रव्यापी संकल्प अभियान का स्वरूप ले चुका है। इसके तहत आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को देशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद, खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक आयोजन, रैलियां और सामाजिक अभियान संचालित किए जाएंगे।

कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहले से ही शपथ ग्रहण, चिकित्सा शिविर, नुक्कड़ नाटक, रैलियां एवं जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय परिवार ने आगामी 100 सप्ताह तक अभियान की सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response